Uttarakhand:- महिला स्वयं सहायता समूहों को पेयजल आपूर्ति का कार्य सौंपने की तैयारी….. राज्य सरकार बनाएगी जल सखी

उत्तराखंड राज्य में राज्य सरकार जल सखी बनाने की तैयारी कर रही है। पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने की तैयारी चल रही है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं देखेंगी। गांव में पेयजल आपूर्ति और बिलों का काम इन्हें सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर 2022 में लखपति दीदी योजना शुरू करने के बाद अब यह योजना भी शुरू की जाएगी जिससे महिलाओं को रोजगार भी मिलेगा और उन्हें आय भी मिलेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की जा रही इस योजना में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति बिल ₹10 का प्रोत्साहन दिया जाएगा और ग्रामीण महिलाओं को अपने घर में ही इस पहल के चलते रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply