Uttarakhand:- तेज हुई विधानसभा चुनाव की तैयारी….. 14 को दून में आयोजित होगी भाजपा कोर कमेटी की बैठक

उत्तराखंड राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज होने लग गई है ऐसे में भाजपा कोर कमेटी की बैठक देहरादून में 14 फरवरी को आयोजित होने जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित होने जा रही है इसके लिए कोर कमेटी घोषणा करेगी। कोर कमेटी में राज्य से जुड़े हुए बड़े राजनीतिक मामलों पर मंथन किया जाता है और कमेटी की बैठक के दौरान राजनीतिक मामलों जैसे गठबंधन, प्रमुख अभियानों की दिशा और संघटनात्मक प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श होते हैं और अब विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिला, मंडल तथा बूथ स्तर तक की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply