
उत्तराखंड राज्य में पर्यटकों ने नए साल और क्रिसमस पार्टी के लिए होटल, रिजॉर्ट बुक करने शुरू कर दिए हैं। क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में उत्तराखंड राज्य में पर्यटक पहुंचते हैं। कैंपों में पर्यटक भवन बॉर्न फायर कर डीजे की धुन पर काफी झूमकर नाचते भी हैं और इस बार कैम्पो व होटल रिजॉर्ट की 60 प्रतिशत ऑनलाइन बुकिंग हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग होने से होटल और कैंप व्यवसायियों में काफी खुशी का माहौल है। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए लक्ष्मण झूला , स्वर्गाश्रम , मुनीकीरेती ,तपोवन क्षेत्र में लाखों की तादाद में पर्यटक पहुंचते हैं और ऐसे में होटल, रिजॉर्ट व्यवसायियों को काफी लाभ भी मिलता है इस बार भी नए साल के लिए अभी से होटल बुक हो चुके हैं। कैंप में प्रति पर्यटक शुल्क करीब ढाई हजार रुपए रखा गया है जिसमें पर्यटक को सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का भोजन और शाम का स्नैक्स भी दिया जाएगा।

