

उत्तराखंड राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल 14 अप्रैल को दौरा तय हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे और ऐसे में उनके आगमन को लेकर भी तैयारी जोरों – शोरों से हो रही है। शहर में उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरी रिहर्सल की गई सहारनपुर रोड पर पूरा ट्रैफिक रोकर फ्लीट निकाली गई और इसके साथ में आईएसबीटी से सहारनपुर की ओर जाने वाले सभी मार्ग भी बंद कर दिए गए तथा फ्लाईओवर भी बंद रहे। इस दौरान दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई। पुलिस के मुताबिक प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं और अब प्रदेश सरकार इस लोकार्पण समारोह को यादगार बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।

