Uttarakhand -: राज्य के सभी नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी

उत्तराखंड के सभी नगर निकायों में सरकार प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी में जुट गई है| जिसके लिए शहरी विकास निदेशालय ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है| जिस पर शासन जल्द निर्णय ले सकता है|


बता दे 2 दिसंबर से आगामी 6 मा या नए बोर्ड के गठन तक ये प्रशासक नियुक्त होंगे|
शहरी विकास निदेशालय के अनुसार, वर्ष 2018 में निर्वाचित 84 नगर निकायों ( नए निकाय गठन के बाद संख्या बढ़ी) का कार्यकाल 1 दिसंबर 2023 को पूरा हो रहा है|

नगर निगम, उसके नगर प्रमुख, उपनगर प्रमुख, वार्ड समिति, कार्यकारिणी विकास समिति व अन्य सभी समितियों की शक्तियां प्रशासक के अधीन होगी| प्रशासक सभी निकायों से संबंधित काम करेंगे| कहीं कोई विकास कार्य, विभिन्न भुगतान आदि के सभी कार्य प्रशासक के माध्यम से ही हो पाएंगे|

Recent Posts