
उत्तराखंड राज्य में प्री मानसून की अवधि पूरी हो चुकी है। बता दें कि प्री मानसून यानी कि 1 मार्च से 31 मई के बीच इस बार राज्य में काफी अधिक वर्षा हुई। उत्तराखंड राज्य को पूरी तरह से तर करने के बाद बीते बुधवार को प्री मानसून की अवधि पूरी हो गई है और इस बीच राज्य में सामान्य से 43% अधिक वर्षा की मात्रा दर्ज की गई और वही देखा जाए तो सबसे अधिक वर्षा उत्तरकाशी में हुई है। उत्तरकाशी में 223 मिमी वर्षा दर्ज की गई और सामान्य की तुलना में सर्वाधिक वर्षा के मामले में उधम सिंह नगर सबसे आगे रहा। उधम सिंह नगर में सामान्य से 176% अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस बार मई के माह में बादल रुक- रुककर बरसते रहे जिस कारण गर्मी महसूस नहीं की गई और मई में भी पारा 40 डिग्री के पार नहीं पहुंचा। हालांकि पूरे प्रदेश में पिथौरागढ़ एकमात्र ऐसा जिला था जहां सामान्य से 18% वर्षा कम हुई है। वही प्री मानसून अवधि में सर्वाधिक वर्षा रुद्रप्रयाग में होती है और सबसे कम वर्षा वाला जिला उधम सिंह नगर रहता है लेकिन इस बार उधम सिंह नगर में सर्वाधिक वर्षा हुई। इस तरह इस बार बारिश से लोगों को गर्मी काफी कम महसूस हुई।
