उत्तराखंड :- स्टंट करने वाले ब्लॉगरों से अब पुलिस वसूलेगी 3 लाख का जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| अब स्टैंड बाइकिंग करने वाले यूट्यूब और सोशल मीडिया ब्लॉगर सावधान हो जाएं| क्योंकि अब इस तरह की कोई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की तो 3 लाख तक जुर्माना भरना पड़ सकता है| इन पर यातायात पुलिस की लगातार नजर बनी हुई है| 1 सप्ताह के भीतर 10 ऐसे ब्लॉगर चिन्हित किए जा चुके हैं जिनके खिलाफ मुचलके की कार्रवाई की जाएगी|


एसपी यातायात के अनुसार, सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत से ब्लॉगर है जो स्टैंड बाइकिंग की वीडियो अपलोड करते हैं| इससे समाज में गलत संदेश जाता है| इसके लिए यातायात पुलिस ने अब नई योजना बनाई है| जिसके तहत ब्लॉगरों को सीआरपीसी की धाराओं में मुचलका पाबंद किया जाएगा| जो र्शत उनके ऊपर 6 महीने तक लागू रहेगी| इस अवधि में अगर उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की तो उनके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 110 के 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा| निगरानी के लिए 6 लोगों की टीम बनाई गई है| सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी करते हुए 10 ब्लॉगरों को चिन्हित किया जा चुका है| इसके अलावा सड़कों पर चेकिंग के लिए सीपीयू और यातायात पुलिस की टीमों को भी उतारा गया है|