उत्तराखंड पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन ‘प्रहार’, इन पर होगी कार्रवाई

उत्तराखंड पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन ‘प्रहार’ शुरू किया है| जिसके तहत संगीत अपराधों में शामिल अपराधियों पर कार्यवाही की जाएगी| जमीन धोखाधड़ी से जुड़े माफिया, ड्रग्स माफिया और अन्य मामलों में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी का यह अभियान 31 सितंबर तक चलेगा|


डीजीपी अशोक कुमार के मुताबिक, अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्यरत है| पूर्व में भी कई अभियानों के तहत बड़ी गिरफ्तारियां हुई है | इसी मुहिम को आगे बढ़ाया गया है| फोकस करने के लिए इसका नाम ऑपरेशन ‘प्रहार’ दिया गया है| इसके तहत नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले, विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले, संपत्ति और अन्य संबंधी अपराध कर अवैध संपत्तियां अर्जित करने वालों के साथ ही संगीन अपराधियों पर कार्यवाही होगी| यह अभियान 1 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा| इसमें एसटीएफ और सभी जिलों की लोकल पुलिस शामिल रहेगी|