
उत्तराखंड राज्य के नैनीताल से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां एक युवती घर से गायब हो गई और उसके क्षेत्र में तेंदुए की दहशत का माहौल भी घंटे तक बना रहा। सबको लगा कि तेंदुए ने युवती को अपना निवाला बना लिया है मगर जैसे ही युवती होटल के कमरे से मिली सभी हैरान हो गए। नैनीताल से 21 किलोमीटर दूर तल्ला बगड़ में युवती घर से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गई।
अधिकारी और पुलिस युवती को 24 घंटे तक 200 से अधिक लोग जंगलों और गधेरों में ढूंढते रहे लेकिन युवती अंत में नैनीताल के एक होटल से मिली। युवती के लापता होने के बाद उसके माता और पिता ने बताया कि उसे जंगली जानवर उठा ले जाने की संभावना है क्योंकि क्षेत्र में गुलदार का भय बना हुआ है तभी पुलिस जंगलों में युवती को ढूंढती रही लेकिन युवती का कोई ठिकाना नहीं मिला इसके बाद पुलिस ने युवती को नैनीताल में खोजा और युवती एक होटल में मिली। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवती को उसका परिचित एक युवक अपनी भतीजी बताकर नैनीताल के होटल के कमरे में ठहराकर चला गया तथा होटल प्रबंधन को बताया गया कि युवती की परीक्षाएं होनी है तथा उसे एक महीने तक के लिए कमरा चाहिए। युवक ने होटल में एडवांस जमा कर दिए और युवती को वहां पर ठहराकर चला गया।

