Uttarakhand- 4200 रुपये ग्रेड पे की घोषणा पर नाराज है पुलिस जवान…. महानिदेशक अशोक कुमार से आज करेंगे मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हेड कांस्टेबल रैंक के नए पद और एएसआई का नया रैंक सृजित कर ग्रेड पे को ₹4200 करने की घोषणा कर दी गई हैं मगर इसके बाद भी पुलिस जवानों में काफी निराशा और क्रोध हैं उनका इस मामले में कहना है कि सरकार को यदि उनकी मांग माननी ही होती तो वह पहले ही मान लेती। उन्होंने बताया कि वह इसलिए 4600 रुपए ग्रेड पर पर अड़े रहे ताकि उनका वेतन बढ़ाया जा सके लेकिन सरकार ने यह करने के बजाए कुछ और ही कर दिया। इस मामले में आज दिनांक 12 सितंबर 2022 को सोमवार के दिन पुलिस जवानों के स्वजन पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात करेंगे और उनके समक्ष अपनी बातें रखेंगे।

ग्रेड पे की समस्या का समाधान निकालते हुए बीते रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉन्स्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने, एडिशनल एसआई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए और यह घोषणा भी करी कि उनका ग्रेड पे 4200 रुपए कर दिया जाएगा। जैसे ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यह आदेश जारी किया गया पुलिसकर्मियों में नाराजगी देखी गई। पुलिसकर्मियों के परिजनों का कहना है कि ग्रेड पे के मामले में 4600 रुपए ग्रेड पे का वादा किया था मगर समय सीमा पूरी होने पर ग्रेड पे घटा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए आदेश के बाद अब पुलिस सिपाही कोर्ट भी जा सकते हैं उन्होंने कहा है कि 4600 ग्रेड पे देने को लेकर दो बार नीति में बदलाव किया गया पर जब ग्रेड पे देने की बारी आई तो उसे घटा दिया गया। सरकार के इस आदेश पर पुलिस कर्मचारियों ने काफी नाराजगी व्यक्त की है और आज दिनांक 12 सितंबर 2022 को पुलिस कर्मचारियों के स्वजन पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।