Uttarakhand:- पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़…. 8 महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के रुड़की में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। रुड़की के होटल में देह व्यापार चल रहा था और पंजाब तथा दिल्ली की 8 महिलाओं समेत पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है तथा पकड़ी गई महिलाएं दिल्ली, पंजाब एवं अन्य राज्यों की हैं। मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीते शुक्रवार को पुलिस व मानव तस्कर विरोध सेल रुड़की को श्रीनिवास होटल में देह व्यापार के धंधे की सूचना मिली सूचना मिलने पर टीम ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के साथ होटल पर छापा मारा और इस दौरान होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यहां से 13 लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply