Uttarakhand- पुलिस ने दो चरस तस्करों को किया गिरफ्तार…… हरियाणा में फैलाने जा रहे थे कारोबार

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी से पुलिस ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यह उत्तरकाशी से चरस तस्करी कर हरियाणा में बेचने के लिए जा रहे थे और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 2 किलो 47 ग्राम चरस इन आरोपितों से बरामद की है और दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक नवनीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा और दोनों के पास से 2 किलो 47 ग्राम चरस बरामद की। तस्करों ने अपने नाम गौरव गर्ग निवासी पानीपत हरियाणा तथा सिकंदर निवासी पानीपत बताया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह उत्तरकाशी से चरस खरीदकर हरियाणा बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपित गौरव गर्ग काफी शातिर अपराधी है उसके खिलाफ दिल्ली और पानीपत में चोरी तथा मारपीट का मुकदमा भी दर्ज है और दूसरे आरोपित का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। बता दे कि तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है।