
राज्य के काशीपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले व्यक्ति के घर पर बुलडोजर चलाया गया है। बता दें कि 12 फरवरी की शाम को 4:00 बजे खालसा मोहल्ला निवासी छात्रा अपनी बहन के साथ ट्यूशन जा रही थी तभी फरदीन नाम के युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसके घर पर अब प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए छज्जा और टिन शेड को ढहा दिया है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि यह कार्यवाही अतिक्रमण की वजह से की गई है।
राजस्व प्रशासन ,जिला विकास प्राधिकरण, चकबंदी विभाग और नगर निगम की टीम खालसा मोहल्ले में बीते बृहस्पतिवार को पहुंची और वहां पर छात्रा पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी फरदीन के घर की नाप जोक शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने यह अतिक्रमण के कारण किया है लेकिन इसे छात्रा पर हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मौके पर घर के आस-पास बड़ी भीड़ जमा हो गई। इस मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया था जिसके चलते किसी की भी हिम्मत विरोध करने की नहीं हो पाई। तहसीलदार पंकज चंदोला के अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई है। बता दे की बीते 12 फरवरी की शाम को खालसा मोहल्ला निवासी एक छात्रा अपनी बहन के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी तभी फरदीन नाम के युवक ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और आसपास काम करने वाले पर्यावरण मित्र छात्रा को बचाने के लिए आए तो आरोपित भाग गया हालांकि पुलिस ने आरोपित को उसी रात गिरफ्तार कर लिया था और मामले में शामिल उसके भाई आकिब को भी बीते बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

