Uttarakhand:- राज्य में पहली बार मिलेगा जेब खर्च….. चुनाव में लगे वाहनों का दोगुना हुआ किराया

उत्तराखंड राज्य में इस बार चुनाव ड्यूटी में लगने वाले वाहनों का किराया दोगुना होगा। बता दे कि निर्वाचन टीम को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए जिन वाहनों का प्रयोग किया जाएगा उनका किराया बढ़ा दिया गया है।

मतदान प्रक्रिया में लगने वाले वाहनों का किराया आयोग द्वारा बढ़ाया गया है और पहली बार वाहनों पर चलने वाले ड्राइवरों को रोजाना ₹350 रुपए खानपान तथा मानदेय के रूप में मिलेगा। वही वाहनों के डीजल का वहन भी चुनाव आयोग द्वारा किया जाएगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में यह बात कही है। उन्होंने कहा है कि इस बार छोटे वाहनों के लिए 750 रुपए और बड़े वाहनों के लिए 1800 रुपए किराए को बढ़ाकर छोटे वाहनों के लिए 1430 रुपए और बड़े वाहनों के लिए 2840 रुपए कर दिया गया है। दरअसल चुनाव के दौरान ही शादियां भी होने वाली है जिसे देखते हुए वाहनों का किराया बढ़ाया गया है।