Uttarakhand- टनल हादसे का जायजा लेने पहुंचे PMO उपसचिव……… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में हुए टनल हादसे का जायजा लेने के लिए पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल भी पहुंचे।

बता दे कि दीपावली पर हुए टनल हादसे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बीते 7 दिनों से कोशिश जारी है और शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन किसी कारणवश रोका गया जिसे लेकर लगातार मुख्यमंत्री और बड़े अधिकारी अपडेट ले रहे हैं। आज शनिवार को प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया तथा अधिकारियों से बात करते हुए रेस्क्यू में आ रही अड़चनों के बारे में जाना। सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए जो बचाव अभियान चल रहा है उसमें लगातार समस्याएं सामने आ रही है। शनिवार को ड्रिलिंग का कार्य सुरंग में रोक दिया गया फिलहाल मशीन में खराबी की कोई खबर सामने नहीं आई है बल्कि ड्रिलिंग का कार्य किसी अन्य कारणवश रोका गया है।