
उत्तराखंड राज्य के लिए यह काफी गर्व का विषय है कि यहां के युवा देश विदेशों में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। बता दें कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की बेटी यशस्वी जोशी ने दक्षिण कोरिया में स्वर्ण पदक जीतकर पूरे राज्य और देश को गौरवान्वित किया है और उनकी इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। बता दें कि दक्षिण कोरिया में बीते 9 नवंबर 2022 से 15 नवंबर 2022 तक एशियन शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित किया गया जिसमें पिथौरागढ़ की यशस्वी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 मीटर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि यशस्वी ने शूटिंग का प्रशिक्षण बचपन से अपने पिता मनोज जोशी से लिया है और इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुकी है। यशस्वी स्थानीय सोरवैली पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं और उन्हें देश का गौरव बताते हुए विद्यालय की निदेशक डॉ. उमा पाठक ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और कहा है, कि उत्तराखंड तथा पिथौरागढ़ का नाम यशस्वी ने देश , विदेशों में रोशन किया है तथा जब यशस्वी विद्यालय में पहुंचेंगी तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यही नहीं बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी खुशी जताते हुए उन्हें शाबाशी दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ट्वीट करते हुए लिखा गया है कि “पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी को दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई”

