Uttarakhand- पिंडारी जीरो पॉइंट से सुरक्षित निकला 13 अमेरिकी ट्रैकरो का दल

उत्तराखंड राज्य में बीते शुक्रवार को 13 अमेरिकी ट्रैकरों का दल हिमस्खलन के चलते फस गया और उनका सामान भी दब गया मगर अब वह सुरक्षित पिंडारी जीरो पॉइंट से वापस आ गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी रास्ते में हैं। द्ववाली गेस्ट हाउस पर ट्रैकरों के विश्राम की व्यवस्था की गई है जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनका परीक्षण किया जाएगा। ट्रेकर आज रविवार को खाती और फिर जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगे। पिंडारी के लिए 13 अमेरिकी ट्रैकरों का दल बीते 6 अप्रैल को रवाना हुआ था और अत्यधिक हिमपात तथा हिमस्खलन होने से पिंडारी जीरो पॉइंट से आगे लीलम के बीच वह फस गए। उनका टेंट और अन्य सामान हिमस्खलन में दब गया हालांकि राहत की खबर यह है कि इस दौरान ट्रैकरों को कुछ भी नुकसान नहीं हुआ और अब वह जीरो पॉइंट से लौट आए हैं। सेटेलाइट से उनसे संपर्क साधा गया और एसडीआरएफ की टीम भी शनिवार को पिंडारी जीरो पॉइंट पहुंच गई सभी सुरक्षित है और उन्हें द्ववाली लाया जा रहा है तथा ट्रैकरो को द्ववाली स्थित गेस्ट हाउस में लाने के बाद उनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। बागेश्वर जिला अधिकारी अनुराधा पाल द्वारा बताया गया कि एसडीआरएस की टीम पिंडारी जीरो पॉइंट चुकी है और ट्रैकरो को नीचे की तरफ लाया जा रहा है तथा सभी ट्रैकर सुरक्षित है।