
देहरादून| आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है| तेल कंपनियों ने नए दाम जारी कर दिए हैं| पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के कारण सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है| महंगाई की ऐसी मार पड़ रही है कि आम जनता मुश्किल में है| कई दिनों से रोजाना पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है| ऐसा लग रहा है कि जल्द ही पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर लेगी | जिससे जनता पर महंगाई की बुरी मार पड़ेगी| आज देहरादून में डीजल 92.92 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल 99.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है| आप इस लिंक के द्वारा इससे संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं-
https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
अल्मोड़ा की बात करें तो आज अल्मोड़ा में पेट्रोल की कीमत 95.79 रुपए प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 91.64 रुपए प्रति लीटर है|
