Uttarakhand:- आज होगी पासिंग आउट परेड…..देश को मिलेंगे 456 ऑफिसर

देश को आज फिर से युवा ऑफिसर मिलने जा रहे हैं। भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66 हजार 119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव भी जुड़ जाएगा। इसके साथ ही पासिंग आउट परेड में मित्र देशों को मिले 2988 सैन्य अधिकारी भी शामिल है। देश को आज आईएमए से पास होकर 456 युवा अफसर मिलेंगे इसके साथ ही 35 मित्र राष्ट्रों के अफसर भी पास आउट होंगे। ऐतिहासिक चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वायर पर होने वाली परेड की सलामी नेपाल के सेवा प्रमुख अशोक राज सिगडेल लेंगे। इसके साथ ही आज शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी के नाम देश-विदेश की सेना को 66,119 युवा सैन्य अधिकारी देने का गौरव जुड़ जाएगा। परेड को देखते हुए अकादमी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। सभी तरफ सेना के सशस्त्र जवान तैनात है और अकादमी परिसर के बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दून पुलिस को दी गई है। परेड के दौरान शनिवार की सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पंडितवाड़ी से लेकर प्रेम नगर तक जीरो जोन रहेगा।