
उत्तराखंड राज्य के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक भूस्खलन होने से यात्री दब गए। इस दौरान सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा के लिहाज से यात्रा मार्ग पर अब आवाजाही रोक दी गई है। यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान टीम द्वारा मुंबई निवासी एक यात्री रसिक को अस्पताल पहुंचाया गया है और अन्य दबे हुए लोगों को भी पुलिस द्वारा निकाला गया। राज्य में मानसून सीजन शुरू हो गया है और बारिश के चलते भूस्खलन का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है ऐसे में यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
