
उत्तराखंड राज्य के विश्व प्रसिद्ध और सुरक्षित माने जाने वाले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 5 महीनों के अंतर्गत लगातार पांच बाघों की मौत हुई है और पूरे उत्तराखंड में इस दौरान 10 बाघों को अपनी जान गवानी पड़ी है। बता दें कि पिछले 5 माह के अंतर्गत कार्बेट में 5 बाघों ने अपनी जान गवाई है। अब एक बाघिन के शिकारियों के लगाए फंदे में फंसने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद पर्यावरण प्रेमियों और वन अफसरों की चिंता और अधिक बढ़ गई है। एनटीसीए के आंकड़ों के अनुसार इस साल उत्तराखंड में अब तक 10 बाघों की मौत हो चुकी है जिसमें से 5 बाघ कार्बेट टाइगर रिजर्व के हैं। वहीं दूसरी तरफ बाघिन के तार में फंसने के मामले की जांच के आदेश भी वन मुख्यालय द्वारा दिए गए हैं। बाघों की सुरक्षा के लिए हर साल सबसे ज्यादा पैसा मिलता है लेकिन फिर भी उत्तराखंड में बाघों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उत्तराखंड राज्य के कॉर्बेट पार्क में पिछले 5 महीनों के अंतर्गत लगातार पांच बाघों की मौत हो चुकी है।

