Uttarakhand-तराई में तेजी से खरीदा जा रहा है धान…… जानिए कितने हजार क्विंटल की हुई खरीद

उत्तराखंड राज्य के तराई क्षेत्र में काफी तेजी से धान की खरीद हो रही है। अब तक करीब 22 हजार क्विंटल धान की तौल सरकारी काटो पर हो चुकी। कच्चे आढ़तियो ने भी 10000 क्विटंल से अधिक की तौल की है। किसान अब धान की कटाई में भी तेजी ला रहे हैं ताकि समय से धान की तौल हो सके। खरीफ सत्र 2023 -24 धान खरीद के लिए सामान्य दिनों में 1 अक्टूबर से कांटे लग जाते हैं और दो सप्ताह के बाद इनकी आवक में तेजी आती है। इस बार धान खरीद के निर्देश अवकाश के चलते 3 अक्टूबर से दिए गए थे और कांटे भी आधी अधूरी तैयारी के बीच लग गए। वहीं बकाए होने के चलते मिलर्स की हड़ताल चल रही थी। करीब एक सप्ताह बाद हड़ताल खत्म होते ही तौल में भी तेजी आ गई है। इस बार धान खरीद हेतु 202 केंद्र बनाए गए हैं।