
देहरादून| सरकार ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को केदारनाथ मंदिर राष्ट्रीय धरोहर बनाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है| अब जल्द ही केदारनाथ मंदिर राष्ट्रीय धरोहर बनने जा रहा है| पुरातत्व विभाग मंदिर का सर्वे करके अपनी रिपोर्ट केंद्रीय संस्कृत मंत्रालय को भेजेगा| इस रिपोर्ट के बाद उत्तराखंड का कोई धाम पहली बार राष्ट्रीय धरोहर की सूची में शामिल होगा| अभी तक उत्तराखंड में 43 राष्ट्रीय धरोहर हैं| लेकिन देवभूमि के विश्वविख्यात चार में से एक भी नाम इसमें शामिल नहीं है| सबसे पहले केदारनाथ मंदिर को इसमें शामिल करने की तैयारी चल रही है| भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून के प्रभारी मनोज कुमार सक्सेना के अनुसार शासन की ओर से केदारनाथ मंदिर को राष्ट्रीय धरोहर में शामिल करने का प्रस्ताव आ गया है|
