Uttarakhand- विद्युत निगम में अवर अभियंताओं को 4600 रूपए ग्रेड पे देने का आदेश जारी….. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में विद्युत निगम में अवर अभियंताओं को ग्रेड पे के लाभ का आदेश जारी हो गया है। बता दें कि वर्ष 2009 से अवर अभियंताओं को 4600 ग्रेड पे का लाभ देने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस पर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा अधिशासी निदेशक राज मलिक से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया गया और आग्रह किया कि संगठन के अन्य मांगों पर भी कार्यवाही की जाए। बता दे कि बीते गुरुवार को संगठन के केंद्रीय महासचिव पवन रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी निदेशक से बल्लीवाला स्थित ऊर्जा निगम मुख्यालय में मुलाकात की और उस दौरान संगठन के मांग पत्र में शामिल बिंदुओं को उन्हें बताया। इस दौरान अवर अभियंताओं के ग्रेड पे का मुद्दा भी उठाया तथा अन्य मांगों पर अधिशासी निदेशक ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।