
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि को पूरे देश से समर्थन मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यवाही की सराहना पूरे देश में हो रही है। ऑपरेशन कालनेमी का उद्देश्य उत्तराखंड में सक्रिय ऐसे लोगों की पहचान करना है जो कि साधु संत का नकली वेश बनाकर घूम रहे हैं उन्हे गिरफ्तार किया जा रहा है और यह लोग धार्मिक स्थलों पर ठगी या फिर अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। यह अभियान सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है, 5 दिन पूर्व मुख्यमंत्री ने इस विशेष अभियान की शुरुआत की थी और इस अभियान के तहत अब तक पूरे राज्य में 200 से अधिक ढोंगियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जा चुका है।

