Uttarakhand:- प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट ने किया नामांकन….. फिर से बागडोर संभालना तय

उत्तराखंड राज्य में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट द्वारा ही नामांकन करवाया गया है और एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस पद की बागडोर संभालेंगे। उनके नामांकन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कल 1 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी और बीते रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव अधिकारी खजाना दास ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी की और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है क्योंकि इस पद के लिए केवल उन्होंने ही नामांकन किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply