
उत्तराखंड राज्य में अक्सर ठगी, चोरी के मामले सामने आते रहते हैं। बता दे कि एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है जहां विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। जानकारी के मुताबिक पटेलनगर कोतवाली निरीक्षक सूर्यभूषण सिंह नेगी के अनुसार रूप सिंह निवासी कारबारी चौक शिमला बायपास रोड ने तहरीर देते हुए बताया कि वह ऑनलाइन माध्यम से कुछ दिनों पहले नौकरी की तलाश कर रहा था और एक ऐप पर उसने अपना बायोडाटा अपलोड किया। इसके बाद 3 अगस्त को एक अज्ञात नंबर से उसे फोन आया और फोन पर बात करने वाली युवती ने अपना नाम पूजा बताया तथा खुद को इंडीड जॉब सॉल्यूशन कंपनी की कर्मचारी बताया और कहा कि वह विदेश में नौकरी दिलवाती है।
विदेश में नौकरी के झांसे में आकर रूप सिंह ने लाखों रुपए गवा दिए। बता दे कि झांसा देते हुए स्काइप ऐप पर उसने किसी से साक्षात्कार करवाया इसके बाद आरोपित ने रूप सिंह से कहा कि उसकी दुबई की हिल्टन होटल कंपनी में नौकरी लगी है और फर्जी दस्तावेज ईमेल पर भेज दिए। इसके बाद पूजा की सीनियर बताने वाली श्वेता ने रूप से बात की और 7 अगस्त को पंजीकरण के नाम पर ₹25000 मांगे तथा 8 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन के नाम पर 7890 रुपए और 10 अगस्त को मेडिकल व ट्रेनिंग के नाम पर 16,190 रुपए मांगे इस तरह से आरोपितों ने कुल 1,47,000 रूपए युवक से ठग लिए। पीड़ित ने जब जॉइनिंग के बारे में पूछा तो उसने कहा कि अब उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है और जमा की गई रकम वापस देने के लिए ठगों ने और रकम सिक्योरिटी के तौर पर मांगी तब जाकर रूप सिंह को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में तहरीर दी।

