
उत्तराखंड राज्य में कुछ दिनों की अच्छी धूप की बाद जैसे ही लोग गर्माहट का अनुभव कर रहे थे वैसे ही एक बार फिर से बीते 22 फरवरी से राज्य में मौसम ने अपनी करवट बदल ली है। बीते बुधवार से बादलों और बारिश के कारण राज्य में ठंड में काफी इजाफा हो गया है। तथा बीते गुरुवार की रात को भी देहरादून, हरिद्वार आदि क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ साथ ओले भी गिरे। तथा दूसरे दिन भी केदारनाथ समेत राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। तथा हरिद्वार में बीते गुरुवार की रात को भी ओले गिरे जिस कारण क्षेत्र की बिजली अभी तक गुल है। मौसम का असर लोगों की दैनिक दिनचर्या के साथ-साथ बाजारों पर भी नजर आ रहा है क्योंकि खराब मौसम के चलते लोगों को खरीदारी करने में दिक्कतें आ रही हैं और इसी के चलते बाजारों से खरीदारी भी कम हो पा रही है। मौसम के करवट बदलने से राज्य में एक बार फिर से ठंड में इजाफा होने लगा है।

