
उत्तराखंड राज्य में बीते कई समय से आउटसोर्स कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और अब आउटसोर्स कर्मचारियो का आक्रोश चरम पर है। कोरोना काल खत्म होने के बाद नौकरी से हटाए गए कर्मचारियो में काफी आक्रोश है और पिछले कई दिनों से नौकरी बहाली की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। आउटसोर्स कर्मचारी संतोष राणा ,मुकेश शर्मा, ऋषि, विवेक आदि राजभवन पहुंचे और वह अपने साथ पेट्रोल भी लेकर गए तथा वहां पर उन्होंने आत्मदाह की कोशिश भी की। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तथा पुलिस और आउटसोर्स कर्मचारियो के बीच इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने बीते 23 अक्टूबर को राज्यपाल को खून से लिखकर पत्र भेजा था लेकिन इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया था जिसके लिए वह राज भवन आए मगर उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। वह लगातार कार्यवाही की मांग कर रहे है मगर मामले में कुछ भी नहीं हो पा रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस ने आउटसोर्स कर्मचारियो को कैंट थाना भेज दिया और शांति भंग का मामला दर्ज किया।

