
उत्तराखंड राज्य में इस दौरान होली के अवसर पर ट्रेन में सीट के लिए मारामारी हो रही है। होली पर लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी से ही एक अदद कंफर्म टिकट को पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेन में मारामारी है। हावड़ा रूट की कुंभ उपासना आदि ट्रेनों में वेटिंग काफी लंबी है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण यात्री आरक्षण केंद्र से वापस लौट रहे हैं। होली के त्यौहार के दौरान सभी को अपने घर जाने की जल्दी है लेकिन ट्रेन ना मिलने के कारण यात्री मायूस लौट रहे हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से होली स्पेशल ट्रेन चलने की घोषणा भी अभी तक नहीं की गई है लेकिन बीते 4 मार्च से कुंभ एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस का संचालन होने से थोड़ी राहत मिली है मगर फिर भी होली के कारण लोगों को अपने-अपने घर जाना है और इस दौरान टिकट ना मिलने से लोग काफी परेशान हैं। हरिद्वार के सिडकुल और आसपास की जगह में भी बड़ी संख्या में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग काम करते हैं इनमें से अधिकांश पर्व त्योहारों पर अपने घर जाते हैं लेकिन रेल का टिकट ना मिलने के कारण यह लोग भी परेशान हैं और कईयों ने तो पहले से ही रेल टिकट आरक्षण करा रखा है। लोक कंफर्म टिकट की आस में रेल आरक्षण केंद्र पहुंच रहे हैं लेकिन उनके हाथ निराशा ही लग रही हैं। दरअसल बात यह है कि लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में होली के आसपास की तिथियों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं इसलिए पटना ,गोरखपुर, मुजफ्फरनगर और हावड़ा रूट पर ट्रेनों में सीट के लिए अधिक मारामारी हो रही है।

