Uttarakhand- होली के अवसर पर यूक्रेन से एक और बेटी पहुंची सुरक्षित घर… इन शब्दों से किया प्रधानमंत्री का धन्यवाद

ऋषिकेश। होली के अवसर पर यूक्रेन से अपने घर पहुंची ऋषिकेश की सोमेश्वर नगर निवासी जिया बलूनी ने सरकार को धन्यवाद कहा है। बता दें कि जिया बलूनी होली के अवसर पर अपने घर पहुंची है। और इस अवसर पर जिया के परिजनों समेत महापौर अनीता ममगाई ने भी उनका जोरदार स्वागत किया और कहा कि मजबूत वैश्विक राजनयिक संबंधों की वजह से ही यूक्रेन में फंसे छात्रों की वतन वापसी हो पाई है। तथा घर वापस आने के बाद जिया बलूनी ने भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन गंगा न चलाया होता तो शायद आज हम अपने घर में नहीं होते।