Uttarakhand:- चार धाम की तर्ज पर मसूरी में भी अनिवार्य होगा पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में अब चार धाम की तर्ज पर मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। चार धाम और हेमकुंड साहिब की तरह ही मसूरी में भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया जाएगा इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा पंजीकरण पोर्टल शुरू किया गया है। राज्य पर्यटन सचिव धीरज सिंह द्वारा कहा गया है कि पंजीकरण प्रणाली के कार्य में उनके साथ पर्यटकों की संख्या का सटीक मूल्यांकन किया जाएगा और उनके लिए बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही उनका कहना है कि राज्य में अन्य पर्यटन स्थलों के लिए भी आने वाले समय में पंजीकरण प्रणाली लागू की जाएगी। ऐसी योजना बन रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य पर्यटन विभाग द्वारा मसूरी में पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किए जाने के लिए कहा है।

Leave a Reply