Uttarakhand- अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें याद करते हुए कही यह बातें

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिनांक 25 दिसंबर 2023 को सोमवार के दिन पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उनकी तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित की और कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता थे। इसके साथ ही वह महान वक्ता भी थे जिन्हें समाज के सभी वर्गों से काफी सम्मान मिलता था। हमेशा वह राष्ट्रहित के बारे में ही सोचते रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री का कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री उत्तराखंड राज्य के प्रणेता रहे हैं उन्होंने न केवल उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए और उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। बता दे कि आज पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई जा रही है जगह-जगह पर लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।