Uttarakhand-मई की 1 तारीख को उपभोक्ताओं को लगा झटका…… कमर्शियल सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी

आज दिनांक 1 मई 2022 को रविवार के दिन मई महीने की 1 तारीख को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि होने से उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है कमर्शियल सिलेंडर के दाम में आज देहरादून में ₹102 की बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसके बाद अब सिलेंडर ₹2398 में मिलेगा। बता दें कि इससे पहले सिलेंडर 2296 रुपए में मिलता था मगर दाम में बढ़ोतरी होने से सिलेंडर काफी महंगा हो गया है। इससे अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि घरेलू सिलेंडर के दाम में भी जल्द ही बढ़ोतरी हो सकती है। सभी होटलों और रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग होने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अन्य चीजों के दाम में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

Recent Posts