Uttarakhand- राज्य में ऑयल कंपनियां उपलब्ध करा रही हैं फाइबर सिलेंडर….. जानिए कैसे हैं यह लाभदायक

देहरादून। दून गैस एजेंसियां 10 किलो भार वाले रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही हैं। बता दें कि इस सिलेंडर का वजन 4 किलो है और भरने के बाद इसका वजन 10 किलो यानी कि कुल मिलाकर 14 किलो। और यदि हम सुरक्षा की दृष्टि से देखें दो अन्य सिलेंडर की तुलना में यह फाइबर सिलेंडर अधिक सुरक्षित है। उत्तराखंड एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल का कहना है कि ऑयल कंपनी एचपी, भारत, इंडेन, के एजेंसियों पर यह सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। तथा इस सिलेंडर में एक और खास बात है इसमें उपभोक्ता खुद चेक कर सकता है कि कितनी गैस बची हुई है जबकि अन्य सिलेंडरों में से कोई भी सुविधा नहीं है इस सिलेंडर को विदेश की टेक्नोलॉजी के हिसाब से बनाया गया है। तथा इसमें रेगुलेटर के ऊपर प्लास्टिक का कवर लगाया गया है जो कि सुरक्षा कवच का काम करता है।हालांकि अभी उपभोक्ताओं को इस सिलेंडर की जानकारी अधिक मात्रा में नहीं है मगर आने वाले समय में यह सिलेंडर अधिक प्रयोग में लाए जाने की संभावनाएं हैं। क्योंकि इन्हें एक से दूसरे स्थान पर ले जाना भी काफी सुविधाजनक है इसके ऊपर हैंड स्टैंड भी लगाया गया है। तथा इस सिलेंडर के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते समय उपभोक्ताओं को ₹3150 की सिक्योरिटी देनी होगी। इससे पहले भी ऑयल कंपनियों द्वारा 5 किलो के छोटे सिलेंडर बाजार में उपलब्ध करवाए गए हैं।