Uttarakhand:- शिक्षा निदेशक पर हमले को लेकर अधिकारियों में आक्रोश…. 5 दिन में आरोपी के गिरफ्तारी न होने पर परीक्षा बहिष्कार करने की चेतावनी

शिक्षा निदेशक पर हमला होने के चलते अन्य अधिकारी काफी आक्रोशित है शिक्षा अधिकारी संगठन में शिक्षा निदेशक पर हमला करने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश्वरी मेहता के अनुसार यह मामला अधिकारियों के सम्मान से जुड़ा है और 5 दिन के अंदर उन्होंने आरोपी के गिरफ्तार होने की मांग की है। प्रकरण को लेकर संगठन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलकर अधिकारी कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग करेगा तथा संगठन की ओर से कार्मिकों की सुरक्षा के लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है। संगठन के अनुसार यदि 5 दिन में आरोपी गिरफ्तार ना हुआ तो बोर्ड परीक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा। ननूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौटियाल के साथ हुई मारपीट को लेकर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश है और उन्होंने जल्द कार्यवाही की मांग करी है।

Leave a Reply