Uttarakhand:- अब इस ऐप से मिलेगी बिजली गिरने और मौसम बदलाव की जानकारी….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में अब बिजली गिरने और मौसम बदलाव की जानकारी लोगों को उनके मोबाइल फोन से मिल पाएगी। बता दे कि अब दामिनी और मेघदूत एप लॉन्च किया गया है जो बिजली गिरने संबंधित जानकारी देगा।

मौसम विज्ञान विभाग इंडियन इंस्टीट्यूट आफ ट्रॉपिकल और इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च की संयुक्त पहल पर आम लोगों के साथ ही किसानों तक मौसम और खेती संबंधी जानकारी पहुंचाएंगे। लोगों को उनके मोबाइल फोन से मौसम में बदलाव की जानकारी मिलेगी और बिजली गिरने की चेतावनी भी मिल जाएगी। दामिनी ऐप के जरिए बारिश के दिनों में होने वाले वज्रपात की सटीक और सही जानकारी मिल पाएगी जो कि 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावित सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा। मौसम की पूर्व जानकारी के लिए मेघदूत और दामिनी ऐप लॉन्च किया गया है इससे लोगों को खास कर किसानों को काफी मदद मिलेगी।