
Uttarakhand -: अब इनको निशुल्क मिलेगी UPSC-SSC की कोचिंग, देना होगा एंट्रेंस टेस्ट, करें आवेदन
देहरादून| केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की योजना के तहत अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के होनहारों को गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूपीएससी-एसएससी की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी| इसके लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा| जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शुरू कर दी है|
इस परीक्षा के माध्यम से चुने गए छात्रों को हर महीने केंद्रीय मंत्रालय से चार हजार रुपये स्टाइपेंड मिलेगा| मुख्य परीक्षा स्तर तक चुने जाने पर एकमुक्त 15,000 रुपये मिलेंगे|
गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत एससी-ओबीसी के छात्रों को यूपीएससी, सिविल सेवा सहित अन्य परीक्षा, एसएससी की परीक्षा और राज्य की सिविल सेवा परीक्षा की मुक्त कोचिंग कराई जाएगी|

