
देहरादून| नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ दून पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों का दस्ता सड़कों पर उतारा है| इसके वाहन में क्लैंप (पहियों में लगाए जाने वाला एक उपकरण) होगा| इसे वह पार्किंग में खड़े वाहनों के पहियों में लगाएंगे| इसके बाद संबंधित वाहन चालक भुगतान के बाद ही छूट पाएगा|
बताते चलें कि इस अभियान में महिलाओं को उतारने के पीछे सड़कों पर होने वाले विवाद को कम करना भी है| पुरुष सिपाहियों से लोग भीड़ जाते थे लेकिन महिलाओं के साथ इस बात की संभावना कम रहेगी| इसी क्रम में शहर की यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने और सड़कों पर कहीं पर भी वाहनों को खड़ा करने की लोगों की आदत में सुधार लाने के लिए यह तरीका अपनाया जा रहा है| इसके लिए यातायात पुलिस में नियुक्त महिलाओं की विशेष टीम तैयार कर एक यातायात महिला पेट्रोलिंग दस्ता की शुरुआत की गई है| यह टीम शहरी क्षेत्र में घूम कर वाहनों को उसी स्थान पर क्लैंप लगाकर वाहन की टायर को जाम कर देगी | चौराहा के आसपास या टीम के बजाय शहर की सड़कों पर सभी स्थानों पर घूमेगी|
