Uttarakhand -: अब उपनल कर्मचारीयों के मृतक आश्रितों को मिलेगी 15 की जगह 50 हजार रुपए की राशि

उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अब 50 हजार रुपए मिलेंगे| यह राशि पहले 15 हजार थी|


उपनल के उप महाप्रबंधक कर्नल मनोज रावत की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है| राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में उपनल के माध्यम से 25 हजार कर्मचारी कार्यरत है|
उपनल की ओर से राज्य के सभी संबंधित विभागों को जारी आदेश में यह कहा गया है कि वर्तमान में मृतक आश्रितों को 15,000 रुपये अनुग्रह अनुदान राशि दी जा रही है, जिसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है| इस धनराशि का भुगतान उपनल निधि के माध्यम से किया जाएगा| संशोधित अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान निदेशक मंडल की ओर से पारित तय तिथि के अनुसार और मृतक कर्मचारियों पर लागू होगा| जिनकी मृत्यु 31 जुलाई 2023 के बाद हुई है| 31 जुलाई 2023 तक के मृतक कर्मचारियों को अनुग्रह राशि 15,000 रुपये ही देय होगी|
तय मानक -: मृत्यु के दिन कर्मचारी संबंधित विभाग में कार्यरत होना चाहिए|
कर्मचारियों की ओर से नामित सदस्य को इसका भुगतान किया जाएगा|