Uttarakhand -: अब छात्र-छात्राओं की बायोमीट्रिक से हाजिरी!, पढ़ें पूरी खबर

देहरादून| राज्य के सभी सरकारी महाविद्यालयों में इसी शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं के लिए बायोमीट्रिक से उपस्थिति दर्ज किए जाने की तैयारी है| संयुक्त निदेशक एएस उनियाल के अनुसार, सभी 119 महाविद्यालयों में इसी व्यवस्था को लागू किया जाएगा| बताते चलें कि प्रदेश के महाविद्यालयों में कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक से उपस्थिति को अनिवार्य किए जाने के बाद अब छात्र-छात्राओं के लिए इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा| छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन और उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है| उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एस उनियाल के मुताबिक उच्च शिक्षा का नया शिक्षा सत्र 1 जुलाई से शुरू हो जाते हैं| लेकिन अभी महाविद्यालयों में छात्रों के एडमिशन नहीं हुए| इसकी एक वजह अब तक सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हुआ है| इसके अलावा उच्च शिक्षा में कोविड-19 की वजह से सत्र देरी से चला सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं चल रही है| हालांकि विभाग की ओर से एडमिशन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है| नए सत्र के लिए छात्र-छात्राओं के एडमिशन होंगे| इसके बाद महाविद्यालयों के स्तर से छात्र-छात्राओं के लिए बायोमैट्री से उपस्थिति की व्यवस्था को लागू किया जाएगा| उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक एएस उनियाल के मुताबिक, प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को इसी साल से अपना लिया गया है| इसके बाद महाविद्यालयों में सेमेस्टर सिस्टम लागू होगा| इसके लिए अलग से शासनादेश की जरूरत नहीं होगी|