Uttarakhand- अब फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में रुकना होगा अधिक महंगा……. जाने कितना प्रतिशत बढ़ा किराया

उत्तराखंड। उत्तराखंड के बड़े-बड़े जंगलों में बने खूबसूरत रेस्ट हाउसों में रुकना अब अधिक महंगा होगा कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत प्रदेश के सभी नेशनल पर्को में बने रेस्ट हाउस में रुकना अब पर्यटकों के लिए महंगा होगा। वन विभाग रेस्ट हाउसों में किराए को लेकर बढ़ोतरी के संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। तथा सरकार से मंजूरी मिलने के बाद फॉरेस्ट रेस्ट हाउसों के किराये में 20 से 30% की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। तथा अगले आने वाले पर्यटक सीजन में अब पर्यटकों के लिए फॉरेस्ट रेस्ट हाउस का किराया बढ़ जाएगा पहले जहां पर्यटक सस्ती दरों में जंगलों के बीच में बने रेस्ट हाउस में रुकते थे अब वही उन्हें अधिक किराया देकर रेस्ट हाउस में रुकना होगा।