Uttarakhand- अब इस कारण से कार्बेट पार्क में रात्रि विश्राम नहीं कर पाएंगे पर्यटक…… जानिए कब तक

उत्तराखंड में कोरोना महामारी के कारण नुकसान झेल रहा पर्यटक व्यवसाय अब सामान्य स्थिति में काफी रफ्तार पकड़ रहा है। इसलिए कॉर्बेट पार्क में आगामी 14 मई तक रात्रि विश्राम के लिए बुकिंग हो गई है जिस कारण अब अन्य पर्यटक 14 मई तक कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम नहीं कर पाएंगे। पार्क निदेशक ने जानकारी दी है कि पार्क में पर्यटक रात्रि विश्राम के लिए अधिकतम 3 दिनों तक ही बुकिंग कर सकते हैं क्युकी उसके बाद दूसरे लोगों को बुकिंग करनी होती है। मगर पर्यटकों की जानकारी के लिए बता दें कि अब 14 मई तक रात्रि विश्राम के लिए बुकिंग होने के कारण अन्य पर्यटक बुकिंग नहीं कर पाएंगे।