
उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित औली जो कि विश्व प्रसिद्ध क्रीड़ा स्थल है वह अपने नए कलेवर में निखरेगा। बता दे कि औली विकास प्राधिकरण के गठन को कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी है और प्राधिकरण अब मास्टर प्लान के अनुरूप औली को स्कीइंग विश्व स्तरीय गंतव्य की दृष्टि से विकसित करेगा और पर्यटन के लिए औली की धारण क्षमता के अनुरूप वहां पर व्यवस्थाएं भी जुटाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक बता दें कि औली का लगभग 1300 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा दक्षिणमुखी स्लोप देश ही नहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्लोप में शामिल है और बर्फबारी कम होने की दिशा में कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीन भी यहां स्थापित की गई है। इसके अलावा यहां पर खिलाड़ियों के लिए फिनिशिंग प्वाइंट से स्टार्ट प्वाइंट तक ले जाने को चेयर लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध हैं और औली पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इन सबको देखते हुए सरकार ने औली का मास्टर प्लान तैयार कर इसके अनुरूप इसे संवारने का निर्णय लिया है जिसके लिए विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया और विमर्श के बाद इसे स्वीकृति दे दी गई है।

