
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 14 फरवरी 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई और इसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। बता दे कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों के लिए भी व्यवस्था की गई और गोल्डन कार्ड से अलग होने वालों को प्रतिपूर्ति मिलेगी इसके अलावा विधानसभा सत्र को लेकर भी चर्चा हुई और अब विधानसभा सत्र दून में आयोजित होगा।
तिथियो पर निर्णय लेने का अधिकार भी मुख्यमंत्री को दिया गया है। ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में होगा और आबकारी नीति को मंजूरी मिल गई है। दृष्टि पत्र 2022 के तहत राज्य के मेधावी छात्र और छात्राओं जो कि टॉप 50 यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाएंगे उन्हें ₹50000 भी मिलेंगे तथा एनआईआरएफ के टॉप 50 संस्थान में 100 छात्रों को एडमिशन भी दिया जाएगा। इसके अलावा अल्मोड़ा में योगदा आश्रम समिति ऑफ़ इंडिया द्वाराहाट को तीन हेक्टेयर वन भूमि 30 साल की लीज पर मिलेगी, यह प्रस्ताव पास होने के बाद केंद्र को भेजा जाएगा तथा आरसीएस योजना और उड़ान के तहत पिथौरागढ़ की हवाई सेवा शुरू करने पर मुहर लगी। वहीं भाषा संस्थान में 21 नए पद सृजित किए जाएंगे और सेतु के संगठनात्मक ढांचे में आंशिक संशोधन होगा। आरटीआई में दाखिले लेने वालों को यूनिफॉर्म मिलेगी यह पैसा उनके खाते में शिक्षा विभाग के तहत जाएगा।

