Uttarakhand:- राज्य में पूरे हुए नामांकन…….. अंतिम दिन 37 प्रत्याशियों ने भरे पत्र….. आज कराई जाएगी जांच

उत्तराखंड राज्य में नामांकन पूर्ण हो चुके हैं। बता दे कि बीते बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन था और आखिरी दिन कुल 37 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने भरे और कुल मिलाकर 63 नामांकन हो चुके हैं जिसके बाद आज बृहस्पतिवार को इनकी जांच होगी। बता दें कि सबसे ज्यादा नामांकन हरिद्वार लोकसभा सीट से हुए हैं।

आज बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 30 तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। बीते मंगलवार तक प्रदेश में 26 नामांकन सामने आए थे और बुधवार को यह बढ़कर 63 हो गए हैं। बीते बुधवार को 4 घंटे के भीतर 37 नामांकन हुए हैं।