Uttarakhand-भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता:- राज्यपाल गुरमीत सिंह

आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को मंगलवार के दिन उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह तराई के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ल की 107 वी जयंती पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर अतिथि पहुंचे। बता दें कि वहां पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि भारत एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है और जिस तरह से कार्य योजनाएं देश में बन रही है ऐसे में अब भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि हम सबको संकल्प के साथ देश और समाज के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा और हमें हमारी धरोहर को नहीं भूलना है क्योंकि पूर्वजों ने काफी मेहनत से तराई में जंगल को काटकर उपजाऊ भूमि बनाया है साथ में इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पंत विश्वविद्यालय के कृषि शोध की पहचान आज पूरी दुनिया में है और हरित क्रांति विश्वविद्यालय की मुख्य देन है। राज्यपाल का कहना था कि अगला दशक प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड का बताया है और उनके द्वारा कहा गया है कि यहां के लोगों में काफी काबिलियत ।है साथ में उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में तराई की विशेष पहचान है और यहां सिडकुल ने उद्योगों को जन्म दिया है। फसल उत्पादन भी यहां पर काफी जबरदस्त है और तराई को जिन 25 परिवारों द्वारा बसाया गया है मैं उन लोगों से मिलना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि जब वे दोबारा तराई आएंगे तब यहां के लोगों से मिलेंगे। साथ में राज्यपाल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में जल्द ही एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी।