Uttarakhand News -: अब परिवहन निगम बाजार से खरीदेगा डीजल, जाने क्यों लेना पड़ा यह फैसला

देहरादून| अब रोडवेज बसों के लिए डीजल इंडियन ऑयल कंपनी से थोक में नहीं खरीदा जाएगा बल्कि रोडवेज निजी पेट्रोल पंप से डीजल की खरीदारी करेगा| रोडवेज मुख्यालय ने यह फैसला थोक में बाजार से अधिक डीजल की कीमतों को देखते हुए लिया है| कहा जा रहा है कि बाजार के पंपों पर डीजल वर्तमान में 87.80 रुपये है जबकि आयल कंपनी के सीधे खरीद में डीजल 7-8 प्रति लीटर महंगा पड़ रहा है| प्रदेश के सभी डिपो प्रबंधकों के लिए मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए हैं कि डीजल की खरीद कार्यशाला के आसपास की निजी पंप से की जाए| समस्त रोडवेज कार्यशाला में अपने पेट्रोल पंप है जिन से रोडवेज बसों और अधिकारियों के सरकारी वाहनों में डीजल भरा जाता है| पिछले दिनों आयल कंपनियों द्वारा तेल की कीमतों में की गई वृद्धि से निगम के सामने संकट पैदा हो गया है इसकी वजह यह है कि आयल कंपनियों ने तेल की कीमतें बहुत अधिक बढ़ाई है| अब मुख्यालय से आदेश जारी होने के बाद सभी डिपो में कंपनी से सीधे डीजल की खरीदी बंद कर दी गई है| सोमवार शाम तक रोडवेज के अधिकांश पेट्रोल पंप में डीजल खत्म हो चुका है और बाकी बचा हुआ पेट्रोल आज पूरी तरह खत्म हो जाएगा| बस चालकों को मुख्यालय द्वारा बता दिया गया है कि थोक में डीजल अधिक कीमतों में मिलने पर अब निगम फुटकर में डीजल की खरीद करेगा| निजी पेट्रोल पंप से बसों में तेल भरवाने की व्यवस्था की जा रही है|