श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)| गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के 5 शोध छात्रों द्वारा खोजे गए एक क्षुद्रग्रह की रिपोर्ट को नासा ने स्वीकार कर लिया| अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय खोज कार्यक्रम के तहत नासा के सहयोग से इस शोध परियोजना के लिए विश्वविद्यालय के 5 छात्रों ने हवाई विश्वविद्यालय अमेरिका के पेन-स्टार्स टेलिस्कोप की सहायता ली| भौतिक विज्ञान डॉक्टर आलोक सागर गौतम के नेतृत्व में छात्रों ने लगातार एक माह शोध कार्य करने के बाद खोजे गए चार क्षुद्रग्रहों की रिपोर्ट नासा को भेजी| इसमें से एक रिपोर्ट को नासा ने प्रारंभिक खोज के रूप में स्वीकार कर लिया| इस क्षुद्रग्रह को ‘p11 एनवाईआइए’ नाम दिया गया है| शोध करने वाले महावीर प्रसाद व संजीव कुमार ने कहा कि अब इसमें आगे का शोध अंतरराष्ट्रीय खगोल संघ पेरिस द्वारा किया जाएगा| बीते वर्ष अक्टूबर में राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रबंध नासा ने अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय खोज कार्यक्रम के तहत क्षुद्रग्रहों की खोज के लिए ऑनलाइन चयन प्रक्रिया आयोजित की थी|
Recent Posts
- Uttarakhand:- राजभवन में इस दिन से लगेगी पुष्प प्रदर्शनी….. 15 विभिन्न श्रेणियो की प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे 162 पुरस्कार
- Uttarakhand:- समान नागरिक संहिता से संबंधित शंकाओं को दूर करने हेतु जारी हुआ मोबाइल नंबर
- Uttarakhand:- राज्य की झोली में एक और स्वर्ण पदक…..पढ़े पूरी खबर
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025:- एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त, आप की स्थिति अलग-अलग अनुमानों में भिन्न
- बागेश्वर:- अनधिकृत व्यक्ति का वेयर हाउस परिसर में प्रवेश पर सख्ती से लगे रोक -डीएम