
उत्तराखंड राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर और लोगो स्कूल के बच्चों द्वारा बनाए जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्य द्वारा नई पहल की गई है। हर जिले के कुछ बच्चों को लोगो और शुभंकर बनाने पर विजेता चुना जाएगा और इन्हें नगद ईनाम दिया जाएगा। बच्चे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं।
प्रदेश के बच्चे खेलों के शुभंकर और लोगो के नए डिजाइन टैगलाइन और गीत की प्रविष्टियां भेज पाएंगे। इसमें अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी मौका दिया जाएगा। खेल मंत्री के अनुसार खेल, बाल कल्याण और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से यह प्रतियोगिता होगी। हर जिले से कुछ बच्चों को विजेता चुना जाएगा और इन्हें नगद इनाम भी दिया जाएगा। इसमें सबसे पहले 18 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा और उसके बाद वयस्कों को भी शामिल किया जाएगा।

